खबरे |

खबरे |

फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से एक करोड़ रुपये ठगने के आरोप में चार गिरफ्तार
Published : Mar 15, 2023, 6:09 pm IST
Updated : Mar 15, 2023, 6:09 pm IST
SHARE ARTICLE
Four arrested for duping people of Rs 1 crore through fake website
Four arrested for duping people of Rs 1 crore through fake website

अपराध में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक लैपटॉप और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

New Delhi: एक प्रमुख कंपनी के नाम पर बनाई गई फर्जी वेबसाइट का उपयोग कर भारी छूट पर पेन, बेल्ट और बैग की पेशकश की आड़ में लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब निवासी हरदीप हरनाल (35), उत्तर प्रदेश के हिमांशु वर्मा (27), हरियाणा के शराफत अली (29) और दिल्ली के सागर बग्गा (30) के रूप में हुई है।

पुलिस ने मुताबिक, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कई प्रमुख कंपनी से संबंधित ट्रेडमार्क और कॉपीराइट उल्लंघन के कई मामलों को दिल्ली पुलिस की ‘इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशन’ (आईएफएसओ) इकाई को भेजा। इन मामलों में जालसाजों ने पेन, बेल्ट और बैग सहित वस्तुओं पर भारी छूट की पेशकश कर ग्राहकों को ठगने के लिए कंपनी की कई फर्जी वेबसाइट बनाई थीं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत गौतम ने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने कई फर्जी वेबसाइट की तकनीकी जानकारी इकट्ठा की और उनकी जांच की। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

डीसीपी ने बताया कि जांच में पता चला कि आरोपी कई फर्जी वेबसाइट का उपयोग कर रहे थे जो शिकायतकर्ता कंपनी के समान थीं। साथ ही, शिकायतकर्ता कंपनी के उत्पादों को प्रदान करने के नाम पर मोटी राशि प्राप्त कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि अपराध में आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया एक लैपटॉप और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM