खबरे |

खबरे |

दिल्ली में मकानों के निर्माण के लिए पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी: दिल्ली हाई कोर्ट
Published : Sep 15, 2023, 11:24 am IST
Updated : Sep 15, 2023, 11:24 am IST
SHARE ARTICLE
 Delhi High Court(file photo)
Delhi High Court(file photo)

न्यायमूर्ति सिंह ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि छह अक्टूबर तय की।

New Delhi: दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकारी मकानों के निर्माण के लिए पेड़ काटने की अनुमति नहीं दें। उच्च न्यायालय ने कहा कि उसका 31 अगस्त का आदेश लागू रहेगा, जब दिल्ली सरकार ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति को पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी और महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए आवश्यक किसी भी अनुमति की सूचना सुनवाई की अगली तारीख तक अदालत को दी जाएगी।

न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील अनुपम श्रीवास्तव को शहर में फिर से लगाए गए पेड़ों की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का समय दिया। अदालत ने जानना चाहा कि क्या पेड़ों को फिर से लगाने की प्रक्रिया सफल रही।

न्यायमूर्ति सिंह ने कहा, ‘‘इस बीच, 31 अगस्त के आदेश में शामिल निर्देश जारी रहेंगे। मकानों के निर्माण के संबंध में पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’ न्यायमूर्ति सिंह ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि छह अक्टूबर तय की।

उच्च न्यायालय उस याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसमें उन अधिकारियों के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई का अनुरोध किया गया था, जो अप्रैल 2022 के आदेश में अदालत के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता भावरीन खंडारी के वकील आदित्य एन प्रसाद ने अवमानना याचिका पर जल्द सुनवाई का अनुरोध करते हुए एक आवेदन दायर किया था, जिसमें कहा गया था कि अप्रैल 2022 के आदेश के बावजूद, अधिकारी ‘‘पेड़ों की कटाई की अनुमति दे रहे हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM