खबरे |

खबरे |

केंद्रीय गृह सचिव हवाई अड्डों पर भीड़भाड़ की समस्या की करेंगे समीक्षा
Published : Dec 15, 2022, 11:55 am IST
Updated : Dec 15, 2022, 11:55 am IST
SHARE ARTICLE
Union Home Secretary will review the problem of congestion at airports
Union Home Secretary will review the problem of congestion at airports

भल्ला ने प्रवेश द्वारों, सामान जमा कराने वाले क्षेत्र और सुरक्षा जांच वाले क्षेत्रों में यात्रियों से लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर बैठक बुलाई..

New Delhi : केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला बृहस्पतिवार को प्रमुख हितधारकों के साथ हवाईअड्डों पर खासकर दिल्ली और मुंबई में भीड़भाड़ की समस्या की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भल्ला ने प्रवेश द्वारों, सामान जमा कराने वाले क्षेत्र और सुरक्षा जांच वाले क्षेत्रों में यात्रियों से लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर एक बैठक बुलाई है।

एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में नागरिक उड्डयन मंत्रालय, हवाईअड्डा संचालकों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन के प्रतिनिधि हिस्सा ले सकते हैं।

नागर विमानन मंत्रालय ने बुधवार को कहा था कि दिल्ली हवाई अड्डे पर भीड़ को कम करने के लिए उठाए गए जरूरी कदमों के बाद अब यात्रियों को बोर्डिंग के लिए जांच चौकियों और प्रवेश द्वारों पर लगने वाले समय में कमी आई है। वहीं नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि प्रमुख हवाईअड्डों पर भीड़भाड़ कम करने के लिए सभी एजेंसियां पिछले 24-36 घंटों से मुस्तैद हैं।

उन्होंने कहा, ''टर्मिनल-3 के प्रवेश द्वार और चेक-इन काउंटरों पर भीड़ कम हो गई है। चार अतिरिक्त एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं, प्रतीक्षा समय के बारे में बताने के लिए ‘डिस्प्ले बोर्ड’ लगाए गए हैं। सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती पहले ही शुरू हो चुकी है, और अगले कुछ दिनों में इसमें वृद्धि होगी।''

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM