खबरे |

खबरे |

Delhi weather: आने वाले दिनों में दिल्ली का बदलेगा मौसम, हल्की बारिश का पूर्वानुमान

By : DISHANT

Published : Feb 16, 2024, 11:27 am IST
Updated : Feb 16, 2024, 11:27 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Weather: Delhi weather will change soon, rain forecast news in hindi
Delhi Weather: Delhi weather will change soon, rain forecast news in hindi

रविवार के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के दिल्ली में सक्रिय होने का अनुमान है।

Delhi Weather: आज भले ही दिल्ली में कड़ाके की धूप खिली है। वहीं लोगों को ठंड से राहत मिली है, लेकिन ये राहत आने वाले दिनों में बदल सकती है। बता दें कि आने वाले तीन दिन बाद दिल्ली के मौसम का रुख थोड़ा बदल सकता है। ऐसे में लोगों को तेज हवाओं के साथ बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है। 

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं इस दौरान एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 

अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी

गौर हो की बीते दिन गुरुवार को दिल्ली में सुबह के दौरान हल्का कोहरा नजर आया। लेकिन दिन के चढ़ने के साथ ही कोहरा छट गया और तेज धूप के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, यह भी सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, वही हवा में नमी का स्तर 100 से 34 फीसदी के बीच रहा। 

रविवार से पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मिली जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार की सुबह भी हल्का कोहरा देखने को मिला, वहीं दिन भर आज आसमान साफ रहेगा। वहीं रविवार के बाद एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के दिल्ली में सक्रिय होने का अनुमान है जिसका मौसम पर भी असर पड़ेगा। वहीं इसके परिणामस्वरूप सोमवार और मंगलवार को कई इलाकों में बूंदाबांदी, तेज हवाएं और गरज के साथ बादल छाए रहने का अनुमान भी हैं। जिससे हल्की ठंड का असर बना रहेग।

(For more Punjabi news apart from Delhi Weather: Delhi weather will change soon, rain forecast news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM