खबरे |

खबरे |

New Delhi: उपराज्यपाल कार्यालय ने सेवा मामलों से जुड़ी फाइलें दिल्ली सरकार को लौटाईं
Published : May 16, 2023, 5:26 pm IST
Updated : May 16, 2023, 5:26 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इन्हें मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा गया था।

New Delhi: शहर में नौकरशाहों के तबादलों और नियुक्तियों पर उच्चतम न्यायालय के पिछले सप्ताह के आदेश के मद्देनजर उपराज्यपाल सचिवालय ने दिल्ली सरकार को सेवा मामलों से संबंधित फाइलें वापस कर दी हैं। राजनिवास के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

शीर्ष अदालत ने बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया कि दिल्ली की निर्वाचित सरकार के पास सेवाओं से जुड़े विभाग के मामलों पर विधायी और कार्यकारी शक्तियां हैं जबकि भूमि, पुलिस और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित मामले पूर्व की तरह उप राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में ही रहेंगे।

एक अधिकारी ने कहा, “उप राज्यपाल कार्यालय ने उच्चतम न्यायालय की संविधान पीठ के 11 मई के फैसले के अनुपालन में सेवा मामलों से जुड़ी फाइलें आवश्यक कार्रवाई के लिये सरकार को वापस भेज दी हैं।”

इन फाइलों में दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों में कर्मचारियों के अनुबंध की अवधि के विस्तार और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के समूह ‘ए’ के एक कर्मचारी के इस्तीफे की स्वीकृति के प्रस्ताव शामिल हैं। इन्हें मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेजा गया था।

अधिकारी ने कहा, “इन्हें इस टिप्पणी के साथ वापस कर दिया गया है कि उच्चतम न्यायालय के सीबी (संविधान पीठ) के 11 मई के फैसले के आलोक में विभागों को उचित कार्रवाई/आगे की आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी जा सकती है।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM