खबरे |

खबरे |

Arvind Kejriwal News: केजरीवाल मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल से करेंगे मुलाकात, दे सकते हैं इस्तीफा
Published : Sep 16, 2024, 6:26 pm IST
Updated : Sep 16, 2024, 6:26 pm IST
SHARE ARTICLE
Arvind Kejriwal will meet the Lieutenant Governor on Tuesday at 4.30 pm, may resign
Arvind Kejriwal will meet the Lieutenant Governor on Tuesday at 4.30 pm, may resign

केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात का वक्त मांगा है और इस दौरान वह इस्तीफा दे सकते हैं।

Arvind Kejriwal News:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे और इस दौरान वह अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल को मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे मुलाकात का वक्त दिया है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले कहा था कि केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल से मुलाकात का वक्त मांगा है और इस दौरान वह इस्तीफा दे सकते हैं।

‘आप’ प्रमुख केजरीवाल ने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री और मनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री बनेंगे, ‘‘जब लोग कहेंगे कि हम ईमानदार हैं’’। पार्टी ने कहा था, ‘‘मुख्यमंत्री ने सक्सेना से मंगलवार को मुलाकात के लिए वक्त मांगा है। वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं।’’

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिन बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा देंगे और दिल्ली में जल्दी चुनाव कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा था कि जब तक लोग उन्हें ‘‘ईमानदारी का प्रमाणपत्र’’ नहीं दे देते, तब तक वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।

उन्होंने कहा था कि वह कुछ दिनों में ‘आप’ विधायकों की एक बैठक बुलाएंगे और पार्टी का एक नेता मुख्यमंत्री का पदभार संभालेगा।(pti)

(For more news apart from Arvind Kejriwal will meet the Lieutenant Governor on Tuesday at 4.30 pm, may resign, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM