खबरे |

खबरे |

पूर्वोत्तर के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का संकेत समझ लेना चाहिए कांग्रेस को: स्मृति ईरानी
Published : Mar 17, 2023, 4:27 pm IST
Updated : Mar 17, 2023, 4:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress should understand the signal of BJP's victory in Northeast assembly elections: Irani
Congress should understand the signal of BJP's victory in Northeast assembly elections: Irani

ईरानी ने कहा, ‘‘भारत में लोकतंत्र खतरे में नहीं है, कांग्रेस पार्टी खतरे में है।’’

New Delhi: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का लोकतंत्र के बारे में ब्रिटेन में दिया गया बयान भारत को लेकर उनकी चिंता के कारण नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक विरासत के लिए है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल को पूर्वोत्तर के हाल के चुनाव परिणाम के संकेतों को समझना चाहिए और राजनीतिक हवा का अंदाजा लगा लेना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने त्रिपुरा में अपने दम पर और नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ मिलकर सत्ता बरकरार रखी। मेघालय में भी पार्टी ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को समर्थन दिया है।

ईरानी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कहा, ‘‘हम 2014 और 2019 (लोकसभा) चुनावों को छोड़ दें, कांग्रेस को पूर्वोत्तर राज्यों त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय के हालिया चुनाव परिणामों से संकेत समझ लेना चाहिए और राजनीतिक हवा भांप लेनी चाहिए।’’ राहुल गांधी की हालिया ब्रिटेन यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी का जिक्र करते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘भारत में लोकतंत्र खतरे में नहीं है, कांग्रेस पार्टी खतरे में है।’’

केंद्नीय मंत्री ने कहा, ‘‘उनकी (गांधी की) टिप्पणी भारत के प्रति उनकी चिंता के कारण नहीं आई है, बल्कि राजनीतिक विरासत के बारे में उनकी चिंता के कारण आई।’’ ईरानी ने कहा, ''वह (गांधी) वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने कुछ दिन पहले जम्मू में कहा था कि भारत में सब कुछ ठीक है।’’

ब्रिटेन में बातचीत के दौरान गांधी ने आरोप लगाया था कि भारतीय लोकतंत्र के ढांचे पर हमला किया जा रहा है और देश के संस्थानों पर बड़े पैमाने पर भी हमला किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने लंदन में ब्रिटिश सांसदों से यह भी कहा था कि लोकसभा में जब कोई विपक्षी सदस्य महत्वपूर्ण मुद्दे उठाता है, तो माइक्रोफोन अक्सर बंद कर दिए जाते हैं।

ईरानी ने 'हिंदुत्व' और 'नए भारत' की बात की और कहा कि पहले यह माना जाता था कि अगर ‘‘आप स्थिर हैं और सुधारों की जरूरत है, तो आपको हिंदू जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए’’। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे न्यू इंडिया में मेरा जीवन जीने का तरीका अच्छे स्वास्थ्य और एक समृद्ध देश की बात करता है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM