खबरे |

खबरे |

दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में आग लगने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
Published : Jun 17, 2023, 8:28 am IST
Updated : Jun 17, 2023, 8:28 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति भंडारी हाउस से संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों से जुड़े हैं।

New Delhi : यहां मुखर्जी नगर में कोचिंग संस्थान में आग लगने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मुखर्जी नगर के बत्रा कॉम्प्लेक्स में भंडारी हाउस में आग लगने से वहां कोचिंग क्लास लेने वाले सैकड़ों छात्रों का जीवन खतरे में पड़ गया था। इस घटना के बाद घनी आबादी वाले इस इलाके की इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर में चिंता बढ़ गई है, जहां लगभग हर नुक्कड़ और कोने में कोचिंग सेंटर हैं।

डीसीपी ने कहा कि मुखर्जी नगर के निवासी शिवेश मिश्रा (45) और मॉडल टाउन में रहने वाले श्याम सुंदर भारती (54) को गिरफ्तार किया गया और बाद में एक अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति भंडारी हाउस से संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों से जुड़े हैं। उनमें से एक संस्थान का सीईओ है, जबकि दूसरा एक अन्य कोचिंग संस्थान का मालिक है।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) जितेन्द्र मीणा ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मुखर्जी नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान कोचिंग संस्थान के 12 छात्रों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए।

यहां मुखर्जी नगर में कोचिंग संस्थान में आग लगने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुखर्जी नगर के बत्रा कॉम्प्लेक्स में भंडारी हाउस में आग लगने से वहां कोचिंग क्लास लेने वाले सैकड़ों छात्रों का जीवन खतरे में पड़ गया था। इस घटना के बाद घनी आबादी वाले इस इलाके की इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर में चिंता बढ़ गई है, जहां लगभग हर नुक्कड़ और कोने में कोचिंग सेंटर हैं। डीसीपी ने कहा कि मुखर्जी नगर के निवासी शिवेश मिश्रा (45) और मॉडल टाउन में रहने वाले श्याम सुंदर भारती (54) को गिरफ्तार किया गया और बाद में एक अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों व्यक्ति भंडारी हाउस से संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों से जुड़े हैं। उनमें से एक संस्थान का सीईओ है, जबकि दूसरा एक अन्य कोचिंग संस्थान का मालिक है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) जितेन्द्र मीणा ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ मुखर्जी नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान कोचिंग संस्थान के 12 छात्रों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए गए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM