खबरे |

खबरे |

‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने जन आंदोलन का रूप ले चुकी है : कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
Published : Dec 17, 2022, 10:17 am IST
Updated : Dec 17, 2022, 10:17 am IST
SHARE ARTICLE
'Bharat Jodo Yatra' has taken the form of a mass movement: Congress President Kharge
'Bharat Jodo Yatra' has taken the form of a mass movement: Congress President Kharge

खरगे ने यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैंने इस अवसर पर राहुल गांधी जी को बधाई दी। भारत जोड़ो यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन

New Delhi :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के 100 दिन पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस यात्रा ने ‘‘राष्ट्रीय जन आंदोलन’’ का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि यात्रा शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हो गई है।

खरगे ने यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैंने इस अवसर पर राहुल गांधी जी को बधाई दी। भारत जोड़ो यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। यात्रा में हम युवाओं, किसानों, समाज के दबे-कुचले वर्गों, महिलाओं और पूर्व सैनिकों से सीधे संवाद कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि यात्रा मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर देश को एकजुट कर रही है- पहला अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर समाज में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही है।

खरगे ने कहा कि पिछले आठ सालों में देश बेरोजगारी और कमर तोड़ महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे लेकर लोगों से सुझाव ले रही है ताकि पार्टी 2024 में देश के लिए अपना आर्थिक एजेंडा तैयार कर सकें।

उन्होंने कहा कि तीसरा, देश में राजनीतिक तानाशाही का जो दौर आया है और सत्ता की भूखी भाजपा ने जिस तरह संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है, हर व्यक्ति अब इसके खिलाफ बोल रहा है। 

खरगे ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा अब एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हम सभी साथी भारतवासी भारत को एक नई गति और दिशा देने में सक्षम होंगे।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM