खबरे |

खबरे |

भाजपा ने ‘आप’ एमसीडी प्रत्याशी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
Published : Nov 18, 2022, 1:28 pm IST
Updated : Nov 18, 2022, 1:28 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP accuses AAP MCD candidate of corruption
BJP accuses AAP MCD candidate of corruption

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गोयल के कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ का एक वीडियो दिखाते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘आप’...

New Delhi: भाजपा ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता मुकेश गोयल पर दिल्ली नगर निगम के एक जूनियर इंजीनियर से पार्टी नेताओं को उपहार देने के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया। भाजपा के आरोपों पर गोयल और ‘आप’ की तरफ से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं जतायी गयी।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गोयल के कथित ‘स्टिंग ऑपरेशन’ का एक वीडियो दिखाते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गोयल को तुरंत पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए।

पात्रा ने आरोप लगाया,“गोयल ने एमसीडी के जूनियर इंजीनियर से यह कहते हुए एक करोड़ रुपये मांगे कि इसकी जरूरत 100-150 नेताओं को दिवाली उपहार देने के लिए है।”

भाजपा नेता ने आगे दावा किया कि गोयल केजरीवाल के “खास” थे, जिन्होंने कभी भी एमसीडी मामलों पर उनसे परामर्श किए बिना कोई निर्णय नहीं लिया।

गोयल आदर्श नगर वार्ड से एमसीडी चुनाव में ‘आप’ के उम्मीदवार हैं। पांच बार नगर पार्षद रहे, गोयल ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस छोड़ ‘आप’ का हाथ थामा लिया था।

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और 7 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM