खबरे |

खबरे |

गृह मंत्री शाह ने 18वें स्थापना दिवस पर एनडीआरएफ को दीं शुभकामनाएं
Published : Jan 19, 2023, 1:55 pm IST
Updated : Jan 19, 2023, 1:55 pm IST
SHARE ARTICLE
Home Minister Shah extended best wishes to NDRF on its 18th Foundation Day.
Home Minister Shah extended best wishes to NDRF on its 18th Foundation Day.

हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। आपदा या संकट की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से वर्ष 2006 में...

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 18वें स्थापना दिवस पर, आपदा के समय लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाने वाले इस बल के कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘एनडीआरएफ के बहादुरों को बल के स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनाएं। एनडीआरएफ़ की यात्रा साहस और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्धता के अनुकरणीय कार्यों से भरपूर है। मैं उन तमाम जिंदगियों के लिए उनका अभिवादन करता हूं, जो उन्होंने खुद को खतरे में डालकर बचाई हैं।’’

हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। आपदा या संकट की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से वर्ष 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत एनडीआरएफ की स्थापना की गई थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM