खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
Published : Jan 19, 2023, 12:19 pm IST
Updated : Jan 19, 2023, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister wishes on the foundation day of NDRF
Prime Minister wishes on the foundation day of NDRF

हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत एनडीआरएफ की स्थापना की गई..

New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 18वें स्थापना दिवस पर, लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए मशहूर इस संस्था की सराहना की और कहा कि भारत आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहा है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "एनडीआरएफ को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। वे सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों की सहायता करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उनकी बहादुरी सराहनीय है। भारत आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण सहित आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहा है।"

हर साल 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल का स्थापना दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2006 में ‘आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत एनडीआरएफ की स्थापना की गई थी। आपदा या संकट की स्थिति में विशेष प्रतिक्रिया के उद्देश्य से इस बल की स्थापना हुई थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM