खबरे |

खबरे |

New Delhi: DU के छात्र की हत्या के मामले में दो लोग गिरफ्तार
Published : Jun 19, 2023, 10:54 am IST
Updated : Jun 19, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
Two people arrested in connection with the murder of DU student
Two people arrested in connection with the murder of DU student

मृतक की पहचान पश्चिम विहार के रहने वाले निखिल चौहान (19) के रूप में की गई है ...

New Delhi: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के प्रथम वर्ष के एक छात्र की रविवार को साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर चाकू मारकर हत्या किए जाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की पहचान दिल्ली के बिंदापुर इलाका निवासी राहुल (19) और जनकपुरी निवासी हारून (19) के रूप में की गई है।

राहुल कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र है और उसके पिता बिंदापुर में ब्रेड की दुकान चलाते हैं। राहुल का मित्र हारून यहां निलोठी इलाके में टी-शर्ट की एक फैक्टरी में काम करता है। मृतक की पहचान पश्चिम विहार के रहने वाले निखिल चौहान (19) के रूप में की गई है और वह ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ (एसओएल) से राजनीति विज्ञान में बीए (ऑनर्स) की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस ने रविवार को बताया था कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब एक सप्ताह पहले ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ के एक छात्र ने कॉलेज में निखिल की प्रेमिका के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था और जब निखिल ने इसका विरोध किया तो आरोपी नाराज हो गया और उसने कथित तौर पर बदला लेने का फैसला किया।

उसने बताया कि रविवार को अपराह्न करीब 12.30 बजे, आरोपी एवं उसके तीन साथी आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर निखिल से मिले और उसके सीने में कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने बताया कि निखिल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM