खबरे |

खबरे |

दिल्ली में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Published : Jul 19, 2023, 3:42 pm IST
Updated : Jul 19, 2023, 3:42 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

जाफराबाद में कल्याण सिनेमा के पास सोमवार को दोपहर में सलमान (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

New Delhi: पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद में एक व्यक्ति और उसके किशोर बेटे को एक युवक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जाफराबाद में कल्याण सिनेमा के पास सोमवार को दोपहर में सलमान (25) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान मंजूर (45) और उसके किशोर बेटे के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, मंजूर की बेटी के साथ सलमान की पिछले दो साल से दोस्ती थी, जिसका मंजूर और उसका परिवार विरोध करता था। पुलिस ने बताया कि मंजूर ने करीब एक हफ्ते पहले सलमान को इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाने के लिए कहा था और धमकी भी दी थी। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को, मंजूर और उसके दो बेटों ने बाइक पर बैठे सलमान पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम से पता चला कि पीड़ित को चाकू के आठ वार लगे थे। मंजूर के दो बेटों में से एक नाबालिग है। अधिकारी ने बताया कि मंजूर और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे बेटे की तलाश जारी है।

इस कथित घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इसमें पीड़ित को बाइक पर पीछे बैठे दो लोगों के साथ दिखाया गया है, तभी एक आदमी उसे रोक कर उस पर हमला कर देता है। इसके बाद वह व्यक्ति पीड़ित पर चाकू से वार करता है, जबकि बाइक पर बैठे लोग पीछे हट जाते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि बाद में आरोपी के साथ दो और व्यक्ति पीड़ित पर हमला करते हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM