खबरे |

खबरे |

CM Kejriwal Meets Stalin News : विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की बैठक से पहले केजरीवाल ने की स्टालिन से मुलाकात
Published : Dec 19, 2023, 12:32 pm IST
Updated : Dec 19, 2023, 12:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Kejriwal meets Stalin before the meeting of opposition alliance 'India'
Kejriwal meets Stalin before the meeting of opposition alliance 'India'

केजरीवाल से जब 21 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए, ...

Kejriwal meets Stalin before the meeting of opposition alliance 'India' news in hindi : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक से पहले मंगलवार को यहां तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम. के. स्टालिन से मुलाकात की। केजरीवाल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।

विपक्षी गठबंधन की बैठक आज दोपहर करीब तीन बजे अशोक होटल में होगी जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों में संयुक्त अभियान, सीट बंटवारे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने की रणनीति को फिर से तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

केजरीवाल की स्टालिन से मुलाकात के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को मजबूत करना है। उन्होंने कहा, ''बैठक में मुख्य रूप से बेरोजगारी और महंगाई का समाधान निकालने पर चर्चा की गई। हम सबको एक साथ आना होगा।''

केजरीवाल से जब 21 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होने के लिए, एजेंसी का समन मिलने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी कानूनी टीम नोटिस का जवाब देगी।

उन्होंने कहा, "हर कोई जानता था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विपश्यना के लिए रवाना होंगे और यह पूर्व निर्धारित था। कानूनी टीम इसका जवाब देगी।" ईडी ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के वास्ते नया समन जारी किया। केजरीवाल मंगलवार से 10 दिवसीय विपश्यना ध्यान कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक अज्ञात स्थान पर जाने वाले हैं।

(For more news apart from CM Kejriwal Meets Stalin News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM