खबरे |

खबरे |

Chandigarh Mayor Election 2024: चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला लोकतंत्र की बड़ी जीत: आप ने कहा
Published : Feb 20, 2024, 6:36 pm IST
Updated : Feb 20, 2024, 6:36 pm IST
SHARE ARTICLE
Supreme Court's decision in Chandigarh mayor election case a big victory for democracy: AAP said
Supreme Court's decision in Chandigarh mayor election case a big victory for democracy: AAP said

चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई है।

Chandigarh Mayor Election 2024: आम आदमी पार्टी (आप) ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हुए मंगलवार को कहा कि यह लोकतंत्र के लिए एक बड़ी जीत है। इसके साथ ही पार्टी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं को चुनाव के दौरान "बेईमानी" के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को चंडीगढ़ महापौर चुनाव के परिणाम को पलटते हुए आप-कांग्रेस गठबंधन के पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार को शहर का नया महापौर घोषित किया।

आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि न्यायालय के आदेश ने भाजपा को बेनकाब कर दिया है और उसे आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेताओं में थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।.

उन्होंने कहा, "यह गंभीर चिंता का विषय है कि अगर भाजपा और उसकी केंद्र सरकार इतने छोटे चुनाव में खुलेआम बेईमानी कर सकती है, तो वे अन्य चुनावों में क्या करेंगे, जहां कोई माइक्रोफोन और सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं।".

पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सर्वोच्च अदालत की सराहना करते हुए कहा कि उसने इस "कठिन समय" में लोकतंत्र को बचाया है। उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए बहुत बड़ी जीत है। भाजपा ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी। महापौर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था। सोनकर को अपने प्रतिद्वंद्वी के 12 मतों के मुकाबले 16 मत मिले थे। सोनकर ने रविवार को महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था। (pti)

(For more news apart from Chandigarh Mayor Election 2024 news in hindi, discussion on farmers' issues News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM