खबरे |

खबरे |

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया ने वापस ली अंतरिम जमानत याचिका, अब 30 अप्रैल को होगा फैसला
Published : Apr 20, 2024, 12:15 pm IST
Updated : Apr 20, 2024, 12:15 pm IST
SHARE ARTICLE
Manish Sisodia
Manish Sisodia

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सिसोदिया ने जमानत याचिका भी दायर की थी लेकिन अब इसे वापस ले लिया है.

Manish Sisodia, Delhi Excise Policy Case News: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी से जुड़े सीबीआई और ईडी मामले में नियमित जमानत की मांग कर रहे मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट 30 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी. वहीं सिसोदिया ने अपनी उस याचिका को वापस ले ली है जिसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी.

सुनवाई के दौरान ईडी के वकील ने विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा से कहा कि सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट ने सिसोदिया को मामले का मास्टरमाइंड माना है. वे जांच को प्रभावित कर सकते हैं. 

Petrol-Diesel Prices Today: जानें आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम

लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सिसोदिया ने जमानत याचिका भी दायर की थी लेकिन अब इसे वापस ले लिया है. सिसोदिया के वकील ने कहा अदालत नियमित जमानत पर फैसला कोर्ट सुरक्षित कर चुकी है, इसलिए वह अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले रहे हैं। 

गौर हो कि शराब नीति घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया तिहाड़ में बंद हैं। सिसोदिया को 26 फरवरी 2023 को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही ईडी ने सीबीआई एफआईआर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 मार्च 2023 को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. 28 फरवरी 2023 को, सिसोदिया ने दिल्ली मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।  

सिसोदिया ने दिल्ली हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जमानत के लिए याचिका लगाई है, लेकिन हर बार उनकी याचिका खारिज कर दी गई। मार्च 2024 में सिसोदिया ने फिर निचली अदालत में जमानत के लिए अर्जी दी, जिस पर सुनवाई लंबित है. 

(For more news apart from Manish Sisodia withdrew interim bail plea next hearing  on April 30, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM