खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार की अलोचना के लिए केजरीवाल पर किया पलटवार
Published : Aug 20, 2023, 11:00 am IST
Updated : Aug 20, 2023, 11:00 am IST
SHARE ARTICLE
cm kejriwal
cm kejriwal

केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिन की शुरुआत में रायपुर में आप कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था।

New Delhi: कांग्रेस ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी की सरकार की आलोचना के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। कांग्रेस ने उन्हें राष्ट्रीय राजधानी में पिछली शीला दीक्षित सरकार के प्रदर्शन की तुलना मौजूदा सरकार से करने की चुनौती दी। कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करते हुए राज्य के सरकारी स्कूलों की स्थिति को बेहद खराब बताते हुए अलोचना की थी।

केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिन की शुरुआत में रायपुर में आप कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया था।

केजरीवाल के हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा,''रायपुर क्यों जाना? हमारी छत्तीसगढ़ सरकार के प्रदर्शन की तुलना पिछली रमन सिंह की सरकार से कर लीजिए।'' खेड़ा ने कहा,''अपनी पसंद से कोई भी क्षेत्र चुन लीजिए और दिल्ली में पिछली कांग्रेस की सरकार से अपनी सरकार की तुलना कर लीजिए। ''

उन्होंने कहा कि रायपुर के लिए उड़ान भरने से पहले दिल्ली की जमीनी स्थिति के बारे में बात करनी चाहिए जहां पूरा शहर रसातल में जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस और आप, दोनों ही विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) का हिस्सा हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM