खबरे |

खबरे |

दिल्ली सरकार ने जल जनित रोगों के लिए जारी किया परामर्श, घर का पका भोजन करने की दी सलाह
Published : Jul 21, 2023, 1:31 pm IST
Updated : Jul 21, 2023, 1:31 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

इस परामर्श में मानसून के मौसम में किए जाने और नहीं किए जाने वाले कामों के बारे में बताया गया है।

New Delhi: हैजा, पेचिश और दस्त जैसे जल जनित रोगों के बढ़ते जोखिम के प्रति आगाह करते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों के लिए परामर्श जारी किया है जिसमें अन्य उपायों के साथ-साथ घर में पका ताजा भोजन करने की सलाह शामिल है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग का यह परामर्श शुक्रवार को कई दैनिक समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुआ है।

इस परामर्श में मानसून के मौसम में किए जाने और नहीं किए जाने वाले कामों के बारे में बताया गया है।

जल जनित बीमारियां दूषित पानी, बर्फ या भोजन के कारण होती हैं। परामर्श में लोगों से घर में पका ताजा भोजन करने, व्यक्तिगत स्वच्छता को बनाये रखने, शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए ओआरएस घोल के प्रयोग तथा उल्टी, पीलिया या बुखार होने पर चिकित्सक से सलाह करने को कहा गया है।

इसमें लोगों से बाजार में बिकने वाले बिना पके भोजन जैसे कटे हुए फल नहीं खाने को कहा गया है। लोगों से खुले में पेशाब या शौच नहीं करने की भी सलाह दी गयी है। अधिकारियों ने दिल्ली के कुछ भागों में आयी बाढ़ को देखते हुए पूर्व में लोगों को जल जनित एवं मच्छर जनित रोगों से सावधान रहने की सलाह दी थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM