खबरे |

खबरे |

मोदी का राहुल पर तंज : कहा - सत्ता से बेदखल किए गए लोग अब वापसी के लिए निकाल रहे हैं यात्रा
Published : Nov 21, 2022, 3:19 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 3:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Modi's taunt on Rahul: Said - People who were evicted from power are now taking out a yatra to return
Modi's taunt on Rahul: Said - People who were evicted from power are now taking out a yatra to return

चुनावी राज्य गुजरात में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग गुजरात में निर्मित नमक खाकर भी गुजरात को गाली ....

सुरेंद्रनगर:  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है, वे अब सत्ता में आने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।

चुनावी राज्य गुजरात के सुरेंद्रनगर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि कुछ लोग गुजरात में निर्मित नमक खाकर भी गुजरात को गाली देते हैं। उन्होंने कहा कि देश के कुल नमक उत्पादन का 80 प्रतिशत हिस्सा गुजरात में होता है।

मोदी ने कहा कि जिन लोगों को काफी समय पहले सत्ता से बेदखल कर दिया गया था, वे आज सत्ता में वापसी के लिए यात्रा निकाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे ऐसा कर सकते हैं लेकिन वह ऐसे लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं जिन्होंने गुजरात में नर्मदा बांध परियोजना को 40 सालों तक रोके रखा। प्रधानमंत्री का इशारा नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता रही मेधा पाटकर की ओर था। पाटकर हाल ही में राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत बचाओ यात्रा में शामिल हुई थीं।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चालीस सालों तक नर्मदा बांध परियोजना को रोकने वालों को गुजरात की जनता सबक सिखाकर रहेगी।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात चुनाव में विकास पर चर्चा करने की बजाय विपक्षी कांग्रेस उन्हें ‘‘औकात’’ बताने का दावा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले भी कांग्रेस ने मेरे लिए ‘मौत का सौदागर’, ‘नीच आदमी’ और ‘नाली का कीड़ा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। अब चुनावों में विकास की बात ना करके कांग्रेस नेता मुझे औकात दिखा देने की बात करते हैं।’’

मोदी ने कहा कि उनकी कोई औकात नहीं हैं और सिर्फ एक जन सेवक हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM