खबरे |

खबरे |

अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव में शाहरुख खान को किया जाएगा सम्मानित
Published : Nov 21, 2022, 4:36 pm IST
Updated : Nov 21, 2022, 5:06 pm IST
SHARE ARTICLE
shahrukh khan will be honored in international film festival
shahrukh khan will be honored in international film festival

शाहरुख खान ने कहा, ‘‘मैं रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस पुरस्कार को प्राप्त करने को लेकर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

 New Delhi:  Bollywood फिल्मों के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे संस्करण में मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। फिल्मोत्सव के आयोजकों ने एक बयान में कहा कि शाहरुख खान को फिल्म जगत में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है।

उन्हें जेद्दा में लाल सागर के पूर्वी तट पर एक दिसंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

शाहरुख खान ने कहा, ‘‘मैं रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इस पुरस्कार को प्राप्त करने को लेकर वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यहां सऊदी अरब के मेरे प्रशंसकों के बीच उपस्थित रहने को लेकर आशान्वित हूं।’’

खबरों के अनुसार, इस समय वह सऊदी अरब में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

फिल्मोत्सव के सीईओ मोहम्मद अल तुर्की ने शाहरुख खान को असाधारण प्रतिभावान और वैश्विक सुपरस्टार की संज्ञा दी।

फिल्मोत्सव का समापन 10 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें 61 देशों से 41 भाषाओं की 131 फीचर फिल्म और लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा. 

शाहरुख़ खान की अपकमिंग फिल्म पठान और जवान है जो अगले साल यानि 2023 में रिलीज होगी

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM