खबरे |

खबरे |

राजस्थान, बंगाल और बिहार में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध कहीं ज्यादा लेकिन मणिपुर पर विपक्ष की राजनीति ज्यादा : भाजपा
Published : Jul 22, 2023, 5:30 pm IST
Updated : Jul 22, 2023, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घटना चार मई की है, जिसका वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ।

New Delhi; भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को आरोप लगाया कि राजस्थान, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे विपक्ष शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों की सूची लंबी है लेकिन विपक्षी पार्टियां मणिपुर घटना पर राजनीति ज्यादा कर रही हैं।

हिंसा ग्रस्त राज्य मणिपुर में एक समुदाय की दो महिलाओं को परस्पर विरोधी समुदाय के कुछ लोगों के एक समूह द्वारा निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से देश में गुस्से का माहौल है। घटना चार मई की है, जिसका वीडियो 19 जुलाई को वायरल हुआ।

यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और राजस्थान, बिहार व पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ दर्ज कुछ आपराधिक मामलों का संदर्भ दिया।

ठाकुर ने आरोप लगाया, ''राजस्थान में पिछले चार वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के एक लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राजस्थान में कुल 33 हजार मामले महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित हैं।''

राजस्थान सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को हटाए जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी के निर्देशों पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्री को हटाया क्योंकि उन्होंने (गुढ़ा) राज्य में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM