खबरे |

खबरे |

मनीष सिसौदिया को विधायक निधि से विकास के लिए पैसा जारी करने की मिली इजाजत
Published : Aug 22, 2023, 4:52 pm IST
Updated : Aug 22, 2023, 4:52 pm IST
SHARE ARTICLE
Manish Sisodia got permission to release money for development from MLA fund
Manish Sisodia got permission to release money for development from MLA fund

मनीष सिसौदिया ने इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी थी.

नई दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को विधायक निधि से विकास के लिए पैसा जारी करने की इजाजत दे दी है. मनीष सिसौदिया ने इस संबंध में कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसमें सी.बी.आई  ने विरोध नहीं किया.

सिसौदिया के वकील ने कोर्ट को बताया कि इससे पहले कोर्ट ने विधायक निधि से पैसा जारी करने संबंधी अर्जी को भी मंजूरी दे दी थी. राउज एवेन्यू कोर्ट में एक्साइज पॉलिसी से जुड़े मामले की सुनवाई टल गई है. इस मामले की सुनवाई अब 20 सितंबर को होगी. कोर्ट ने सभी आरोपियों को आरोप पत्र से जुड़े दस्तावेज की कॉपी देने का आदेश दिया है.

मनीष सिसौदिया पर गर्व है: अरविंद केजरीवाल

कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मनीष सिसौदिया पर गर्व है. उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, ''हमें मनीष सिसौदिया पर गर्व है। जेल में रहते हुए भी उन्हें दिल्ली और अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों की चिंता है। आज उन्होंने कोर्ट से मांग की कि क्या वह अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए अपनी विधायक निधि से पैसा जारी कर सकते हैं. अदालत ने उन्हें अनुमति दे दी।”

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM