खबरे |

खबरे |

केनरा बैंक का तीसरी तिमाही का लाभ 92 फीसदी बढ़कर 2,882 करोड़ रुपये पर
Published : Jan 23, 2023, 1:19 pm IST
Updated : Jan 23, 2023, 1:19 pm IST
SHARE ARTICLE
Canara Bank Q3 profit up 92% at Rs 2,882 crore
Canara Bank Q3 profit up 92% at Rs 2,882 crore

बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 26,218 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही...

New Delhi:  केनरा बैंक का लाभ दिसंबर 2022 में खत्म तिमाही में 92 फीसदी बढ़कर 2,882 करोड़ रुपये रहा है। बैंक के लाभ में वृद्धि फंसे कर्ज में कमी आने और ब्याज से प्राप्त आय बढ़ने से हुई है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 1,502 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।

बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 26,218 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 21,312 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा, उसकी ब्याज से प्राप्त आय भी पिछले वर्ष की समान तिमाही की 17,701 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 22,231 करोड़ रुपये हो गई। परिसंपत्ति गुणवत्ता के मामले में भी बैंक का रिकॉर्ड बेहतर हुआ है। उसकी सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 5.89 फीसदी रह गईं। 2021-22 की तीसरी तिमाही के अंत में यह 7.80 फीसदी थी।

शुद्ध एनपीए भी पिछले वर्ष के 2.86 फीसदी के मुकाबले कम होकर 1.96 फीसदी हो गया। दिसंबर तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.80 फीसदी से बढकर 16.72 फीसदी हो गया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM