खबरे |

खबरे |

आईटी कंपनियों से बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाले जाने का संज्ञान ले केंद्र: केजरीवाल
Published : Jan 23, 2023, 1:37 pm IST
Updated : Jan 23, 2023, 1:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Center should take cognizance of large number of people getting fired from IT companies: Kejriwal
Center should take cognizance of large number of people getting fired from IT companies: Kejriwal

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आईटी क्षेत्र में बहुत बड़े स्तर पर युवाओं को (नौकरी से) निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह भारत की ....

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई प्रौद्योगिकी कंपनियों से बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाले जाने पर चिंता जताते हुए सोमवार को केंद्र से देश में इस संबंधी हालात की समीक्षा करने और उचित कदम उठाने को कहा। कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने हालिया दिनों में अमेरिका और अन्य देशों में कर्मचारियों की छंटनी की है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘आईटी क्षेत्र में बहुत बड़े स्तर पर युवाओं को (नौकरी से) निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह भारत की स्थिति की समीक्षा करे और उचित कदम उठाए।’’

माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी कंपनी 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। यह दुनियाभर में काम कर रहे कंपनी के कुल कर्मचारियों का पांच प्रतिशत है। उन्होंने कहा था कि कंपनी को वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच ‘‘अहम कंपनी’’ बने रहने के लिए यह मुश्किल फैसला करना पड़ा है।. इससे पहले फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियां भी छंटनी कर चुकी हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM