खबरे |

खबरे |

मोदी सरकार ने लद्दाख के लोगों को धोखा दिया: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे
Published : Jan 23, 2023, 5:29 pm IST
Updated : Jan 23, 2023, 5:29 pm IST
SHARE ARTICLE
Modi government betrayed the people of Ladakh: Congress President Kharge
Modi government betrayed the people of Ladakh: Congress President Kharge

उन्होंने कहा कि लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत जनजातीय लोगों की सुरक्षा की मांग को न मानकर सरकार रणनीतिक सीमा...

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने और पारिस्थितिकी की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र की रक्षा की मांग को न मानकर लद्दाख के लोगों के साथ धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान की छठी अनुसूची के तहत जनजातीय लोगों की सुरक्षा की मांग को न मानकर सरकार रणनीतिक सीमा क्षेत्र में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल रही है।

खरगे ने ट्विटर पर कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, लद्दाख के लोग एकजुट होकर केंद्रशासित प्रदेश के लिए राज्य की मांग कर रहे हैं और संविधान की छठी अनुसूची के तहत क्षेत्र के जनजातीय लोगों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। लेकिन आपकी सरकार ने लंबे-चौड़े वादे करने के बावजूद उनके साथ विश्वासघात किया है।’’

यूट्यूब पर साझा किए गए एक वीडियो में लद्दाख के समाज सुधारक सोनम वांगचुक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लद्दाख की सुरक्षा और रक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह करते हुए कहा कि अध्ययनों में केंद्रशासित प्रदेश में दो तिहाई ग्लेशियरों के विलुप्त होने की बात कही गई है।.

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड फिल्म ‘3 इडियट्स’ वांगचुक के जीवन से प्रेरित है।

प्रधानमंत्री से संविधान की छठी अनुसूची के तहत नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप की अपील करते हुए वांगचुक ने अपने वीडियो में कहा, "यह लद्दाख (भारतीय हिमालय में) में सोनम वांगचुक की भारत और दुनिया के लोगों से लद्दाख के पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील क्षेत्र की रक्षा में मदद करने की तत्काल अपील है।"

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आरोप लगाया कि लद्दाख के पारिस्थितिकी रूप से संवेदनशील हिमालयी ग्लेशियरों का दोहन करने का, इच्छुक मोदी सरकार के "चुनिंदा मित्रों को लाभ पहुंचाने का लालच" जगजाहिर है।

उन्होंने ट्वीट किया, "संवैधानिक सुरक्षा से इनकार करके, आप रणनीतिक सीमा क्षेत्र में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं। लद्दाख की आवाज सुनें।"

 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM