खबरे |

खबरे |

Arvind Kejriwal News: CM अरविंद केजरीवाल ने की ACP एके सिंह को हटाने की मांग, लगाया ये आरोप
Published : Mar 23, 2024, 10:27 am IST
Updated : Mar 23, 2024, 4:24 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Arvind Kejriwal demanded removal of ACP AK Singh  News In Hindi
CM Arvind Kejriwal demanded removal of ACP AK Singh News In Hindi

केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में छह दिनों के लिए (28 मार्च तक) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया।

CM Arvind Kejriwal demanded removal of ACP AK Singh  News In Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की रॉउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दाखिल करके उनकी सुरक्षा में लगे हुए दिल्ली पुलिस के ACP एके सिंह को उनकी सुरक्षा से हटाने की मांग की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अदालत लाते समय उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. 

हालांकि इससे पहले भी उनके साथी मनीष सिसोदिया के साथ भी इसी अधिकारी ने मिस बिहेव किया था जिसको लेकर लिखित शिकायत भी की गई थी।  बता दें कि मामला पिछले साल का है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अधिकारी एके सिंह ने मनीष सिसोदिया को गर्दन पकड़कर घसीटा था। इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ.

Haryana News: सीएम सैनी सहित 4 को जेड प्लस सुरक्षा, दुष्यंत और अन्य मंत्री वाई श्रेणी में

जानकारी दे दें कि शुक्रवार शाम को दिल्ली की एक अदालत ने, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में छह दिनों के लिए (28 मार्च तक) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया गया। मामले में ईडी ने गुरुवार रात केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने कहा कि केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट ने यह आदेश प्रवर्तन निदेशालय की उस अर्जी पर दिया, जिसमें इस मामले में 10 दिन की हिरासत की मांग की गई थी. इससे पहले, ईडी ने केजरीवाल की 10 दिन की हिरासत की मांग करते हुए कहा था कि वह शराब घोटाला मामले में अन्य मंत्रियों और आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ 'मुख्य साजिशकर्ता' हैं।

खैर अब देखना होगा की इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कब तक राहत मिल पाती है। 

(For more news apart from CM Arvind Kejriwal demanded removal of ACP AK Singh  News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM