खबरे |

खबरे |

विपक्षी एकता की महाबैठक: राहुल गांधी, खड़गे विपक्षी दलों की बैठक के लिए पहुंचे पटना
Published : Jun 23, 2023, 11:13 am IST
Updated : Jun 23, 2023, 11:13 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

नीतीश कुमार कांग्रेस नेताओं की अगवानी तथा उनका स्वागत करने के लिए जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पहुंचे।

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का शुक्रवार को पटना पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की एक अहम बैठक में हिस्सा लेने यहां आए हैं। वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी पहली बार बिहार पहुंचे हैं। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और संगठन के प्रभारी महासचिव के सी वेणुगोपाल भी हैं।

नीतीश कुमार कांग्रेस नेताओं की अगवानी तथा उनका स्वागत करने के लिए जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक जुटे जो राहुल की एक झलक पाने को बेताब दिखे।शहर में देश के सभी हिस्सों से, विपक्ष के दिग्गज नेता पहुंच रहे हैं जो अगले लोकसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने पर चर्चा कर सकते हैं।  जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को सुबह पटना पहुंचे। महबूबा मुफ्ती, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और एम के स्टालिन समेत कई अन्य नेता बृहस्पतिवार को ही पटना पहुंच गए थे।

Location: India, Bihar, Patna

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM