खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime: दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में 50 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग लड़की का किया यौन उत्पीड़न
Published : Aug 23, 2023, 10:35 am IST
Updated : Aug 23, 2023, 10:35 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

50 वर्षीय आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है।

New Delhi: दक्षिणी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में सात साल की एक लड़की का उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात दो बजकर 20 मिनट पर लोधी कॉलोनी पुलिस थाने में एक लड़की के यौन उत्पीड़न के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि यह कॉल पीड़िता की मां ने की थी।

उन्होंने बताया कि 50 वर्षीय आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) से काउंसलर को बुलाया गया और उन्होंने बच्ची और मां से बातचीत की। अधिकारी ने बताया कि दोनों ने रविवार को यौन उत्पीड़न के संबंध में आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी (बारह साल से कम उम्र की लड़की से बलात्कार के लिए सजा) और 342 (बंधक बनाना) और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया गया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM