खबरे |

खबरे |

श्रद्धा हत्या : गुरूवार को आफताब का ‘नार्को टेस्ट’ किये जाने की संभावना
Published : Nov 23, 2022, 4:38 pm IST
Updated : Nov 23, 2022, 4:38 pm IST
SHARE ARTICLE
Shraddha murder: Aftab's 'narco test' likely to be done on Thursday
Shraddha murder: Aftab's 'narco test' likely to be done on Thursday

आफताब  (28) को उसके भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए कई परीक्षणों से गुजरना होगा।

New Delhi :  अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का ‘नार्को टेस्ट’ गुरूवार को होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आफताब  (28) को उसके भावनात्मक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए कई परीक्षणों से गुजरना होगा। यदि प्रारंभिक जांच में उसे ठीक नहीं पाया जाता है तो नार्को विश्लेषण नहीं किया जा सकता है।

आफताब  को मंगलवार को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) में पॉलीग्राफ टेस्ट, जिसे ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है, से गुजरना पड़ा था।

गौरतलब है कि आफताब पूनावाला को 12 नवंबर को दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के अपने फ्लैट में श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने कहा था कि आफताब ने श्रद्धा वालकर (27) की गला घोंटकर हत्या की तथा उसके शव के करीब 35 टुकड़े किए जिसे उसने घर में 300 लीटर के फ्रिज में लगभग तीन सप्ताह तक रखा और फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM