खबरे |

खबरे |

AAP को लगा बड़ा झटका: MCD सदन की बैठक से पहले BJP में शामिल हुए पार्षद पवन सहरावत
Published : Feb 24, 2023, 11:00 am IST
Updated : Feb 24, 2023, 11:00 am IST
SHARE ARTICLE
AAP Councilor Pawan Sehrawat joins BJP
AAP Councilor Pawan Sehrawat joins BJP

सहरावत ने यह भी आरोप लगाया कि वह आप पार्षदों को एमसीडी सदन की बैठक में ‘‘हंगामा करने का निर्देश’’ दिए जाने से व्यथित थे।

New Delhi: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की शुक्रवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद पवन सहरावत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में ‘‘भ्रष्टाचार’’ के कारण उन्हें ‘‘घुटन’’ महसूस हो रही थी।

सहरावत ने यह भी आरोप लगाया कि वह आप पार्षदों को एमसीडी सदन की बैठक में ‘‘हंगामा करने का निर्देश’’ दिए जाने से व्यथित थे। बवाना से ‘आप’ पार्षद का भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा की दिल्ली इकाई के कई अन्य नेता भी मौजूद थे।

मल्होत्रा ने कहा कि आप के पार्षदों के बीच ‘‘असंतोष’’ है और यही कारण है कि ‘क्रॉस वोटिंग’ को रोकने के मकसद से स्थायी समिति के सदस्यों के लिए मतदान करते समय उन्हें मोबाइल फोन ले जाने का निर्देश दिया गया था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बुधवार और बृहस्पतिवार को 15 बार स्थगित हुई बैठक स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को फिर से शुरू होगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM