खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए: कांग्रेस सांसद टैगोर
Published : May 24, 2023, 4:54 pm IST
Updated : May 24, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi should be declared PM candidate: Congress MP Tagore
Rahul Gandhi should be declared PM candidate: Congress MP Tagore

टैगोर ने सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, ‘‘तमाम दुष्प्रचार के बावजूद 41 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को पसंद करते हैं।

New Delhi: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बुधवार को कहा कि अब समय आ गया है कि उनकी पार्टी की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोक्रपियता को लेकर एक टेलीविजन चैनल पर प्रसारित सर्वेक्षण का हवाला देते हुए यह मांग उठाई।

लोकसभा सदस्य टैगोर ने कहा, ‘‘आशा करता हूं कि कांग्रेस में मेरे साथी इस बात को स्वीकार करेंगे कि बिना घोषणा के ही 27 प्रतिशत लोग हमारे नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार देखना चाहते हैं। एक बार घोषणा कीजिए, फिर देखिए कि किस तरह का समर्थन मिलता है।’’ उनका कहना था, ‘‘हमें इस बात को लेकर एकदम स्पष्ट होना चाहिए कि हमारे पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार है। हमें अपने नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।’’

टैगोर ने सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, ‘‘तमाम दुष्प्रचार के बावजूद 41 प्रतिशत लोग राहुल गांधी को पसंद करते हैं। समय आ गया है कि कांग्रेस को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए राहुल गांधी के नाम की घोषणा कर देनी चाहिए।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM