खबरे |

खबरे |

New Delhi : एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए राहुल गांधी ने रोकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’
Published : Dec 24, 2022, 11:31 am IST
Updated : Dec 24, 2022, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi stops 'Bharat Jodo Yatra' to give way to ambulance
Rahul Gandhi stops 'Bharat Jodo Yatra' to give way to ambulance

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। जनवरी के अंत में जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों में...

New Delhi :  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को यहां अपोलो अस्पताल के पास एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कुछ देर के लिए रोक दी।

एम्बुलेंस को जाने देने के लिए राहुल कुछ देर सड़क पर रुके रहे। उन्होंने साथी यात्रियों से भी एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए कहा।

यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में अपोलो अस्पताल के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। राहुल के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सुबह हरियाणा के बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश किया। यह यात्रा दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से 23 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और लाल किले के पास समाप्त हो जाएगी।

इस दौरान यह आश्रम चौक, निजामुद्दीन, इंडिया गेट, आईटीओ, लाल किला और राज घाट से होकर गुजरेगी। लाल किले की ओर बढ़ने से पहले यात्रा ने आश्रम चौक पर दो घंटे का विश्राम लिया है।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ पहले ही लगभग 3,000 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है। जनवरी के अंत में जम्मू-कश्मीर में समाप्त होने से पहले यह 12 राज्यों में कुल 3,570 किलोमीटर का सफर तय करेगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM