खबरे |

खबरे |

उत्तर पूर्व दिल्ली में सड‍़क हादसा: ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत,चार अन्य घायल
Published : Sep 25, 2023, 12:57 pm IST
Updated : Sep 25, 2023, 12:57 pm IST
SHARE ARTICLE
file photo
file photo

हादसे के शिकार पांचों व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

New Delhi: उत्तर पूर्व दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में रविवार को देर रात एक ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) जॉय टिर्की ने बताया कि दुर्घटना की सूचना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक बजकर 39 मिनट पर मिली। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी चार लोगों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शास्त्री पार्क पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना), 337 (दूसरों के जीवन को या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 304 ए (लापरवाही के चलते मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक चालक की पहचान की जा रही है।

हादसे के शिकार पांचों व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे। पुलिस उपायुक्त टिर्की ने बताया कि मृतक की पहचान की जा रही है। वह कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार हुआ था। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी अनिल (40), सलीम (55), अमन (17) और झारखंड निवासी हरि लाल (30) के रूप में हुई है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM