खबरे |

खबरे |

Delhi Murder News: मामूली विवाद के चलते 17 वर्षीय लड़के की चाकू घोंपकर हत्या
Published : Oct 25, 2023, 4:17 pm IST
Updated : Oct 25, 2023, 4:17 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Delhi Murder News in Hindi: उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में एक 17 वर्षीय लड़के की मामूली कहासुनी के बाद चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोल मार्केट के पास संजय बस्ती की है। यहां दशहरा कार्यक्रम के दौरान मामूली सी बात पर युवाओं के एक समूह ने लड़के पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. 

लड़की से बात करने को लेकर  छिड़ा विवाद 

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आर्यन के रुप में हुई है. मिली जानकारी मुताबिक आर्यन का अपने कुछ दोस्तों के साथ एक लड़की से बात करने को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार शाम दशहरा कार्यक्रम के दौरान विवाद ज्यादा बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक के मौत के बाद हमलावर वहां से फरार हो गया. पीड़ित कक्षा दसवीं का छात्र था।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर मृतक आर्यन का जानकार है। वे सभी एक ही इलाके में रहते थे. मृतक आर्यन अपने परिवार के साथ संजय बस्ती में रहता था। वह एक पत्राचार स्कूल से पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि उसके पिता एक श्रमिक हैं। 

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में इस तरह के कई मामले सामने आते रहते है. जहां छोटी- छोटी कहासुनी के चलते लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे बन जाते है. हालही में दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी बहन को एक युवक के साथ पार्क में बैठा देख कर युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। हालांकी इस हमले में युवक की जान बच गई. मामले में हत्या के प्रयास के लिए भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

(For More Latest news apart from Delhi Murder News in Hindi, Stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM