खबरे |

खबरे |

दिल्ली के चांदनी चौक में थोक बाजार में आग लगने से 50 से अधिक दुकानें खाक
Published : Nov 25, 2022, 11:17 am IST
Updated : Nov 25, 2022, 12:34 pm IST
SHARE ARTICLE
Over 50 shops gutted in fire at wholesale market in Delhi's Chandni Chowk
Over 50 shops gutted in fire at wholesale market in Delhi's Chandni Chowk

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगी इस आग पर काबू पाने के प्रयास अब भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर ...

New Delhi :  उत्तरी दिल्ली के चांदनी चौक में थोक बाजार भागीरथ पैलेस में भीषण आग लगने से 50 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लगी इस आग पर काबू पाने के प्रयास अब भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

दमकल विभाग के अनुसार, उन्हें आग लगने की सूचना बृहस्पतिवार रात नौ बजकर 19 मिनट पर मिली और दमकल की 40 गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। अभी दमकल की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने के अभियान में जुटी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बाजार में एक दुकान में आग लग गई थी, जो तुरंत ही बाकी दुकानों में फैल गई। सभी दुकानें बिजली के उपकरणों की है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ दमकल की अभी 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM