खबरे |

खबरे |

सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया केजरीवाल की हत्या के षड्यंत्र का आरोप, कि जांच की मांग
Published : Nov 25, 2022, 11:58 am IST
Updated : Nov 25, 2022, 11:58 am IST
SHARE ARTICLE
Sisodia accuses BJP of conspiracy to kill Kejriwal
Sisodia accuses BJP of conspiracy to kill Kejriwal

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ गुरूवार को जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया, वह ‘‘खुली धमकी’’ है।

 New Delhi :  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुजरात और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार को इस मामले में जांच की मांग की और कहा कि वह निर्वाचन आयोग के समक्ष भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराएंगे।

सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ  गुरूवारको जिस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया, वह ‘‘खुली धमकी’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी भाषा अरविंद केजरीवाल की हत्या के लिए रची जा रही साजिश की ओर इशारा करती है। हम इस धमकी के लिए मनोज तिवारी को गिरफ्तार किए जाने की भी मांग करते हैं।’

तिवारी ने इन आरोपों के जवाब में कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

सिसोदिया ने गुरूवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची है और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी इसमें शामिल हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM