खबरे |

खबरे |

केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हूं : मनोज तिवारी
Published : Nov 25, 2022, 12:32 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Worried about Kejriwal's security: Manoj Tiwari
Worried about Kejriwal's security: Manoj Tiwari

मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में हार के डर से भाजपा केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है।

New Delhi:  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। साथ ही उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि उनकी पार्टी केजरीवाल को मारने की साजिश रच रही है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि गुजरात विधानसभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) में हार के डर से भाजपा केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है। उन्होंने इसकी जांच की मांग भी की है।

तिवारी ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ‘‘ एमसीडी चुनाव टिकट बेचने के लिए जिस तरह से ‘आप’ विधायक को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीटा है, उसे देखकर मुझे केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता हो रही है। भाजपा द्वारा केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने के आरोप लगाकर, सिसोदिया एक बार फिर पुराना राग अलाप रहे हैं।’’

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ वह हर साल केजरीवाल की जान को खतरा होने का दावा करते हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या चल रहा है...केजरीवाल दावा कर रहे हैं कि सिसोदिया को गिरफ्तार किया जाएगा, जबकि सिसोदिया, केजरीवाल की हत्या की साजिश रचे जाने की बात कर रहे हैं।’’

भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि पार्टी नेता संदीप भारद्वाज की मौत के लिए केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) का शीर्ष नेतृत्व जिम्मेदार है।

तिवारी ने भारद्वाज की मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा, ‘‘ ‘आप’ ने भारद्वाज को एमसीडी चुनाव में टिकट का आश्वासन दिया, लेकिन टिकट किसी और को बेच दिया गया जिससे मजबूर होकर उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। किसी को आत्महत्या के लिए मजबूर करना उस व्यक्ति की हत्या करने के बराबर है।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM