खबरे |

खबरे |

गणतंत्र दिवस : दिल्ली की सड़कों और गोल चक्करों को फूलों से सजाया गया
Published : Jan 26, 2023, 10:45 am IST
Updated : Jan 26, 2023, 10:45 am IST
SHARE ARTICLE
Republic Day: Delhi's roads and roundabouts decorated with flowers
Republic Day: Delhi's roads and roundabouts decorated with flowers

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अनुसार, फूलों के 18 बोर्ड और फूलों से कई फव्वारे बनाए गए हैं।

New Delhi: देश के 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सड़कों और गोल चक्करों को फूलों से सजाया गया है। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के अनुसार, फूलों के 18 बोर्ड और फूलों से कई फव्वारे बनाए गए हैं। नागरिक निकाय भवन को तिरंगे के रंग की रोशनी से सजाया गया है।

एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बुधवार को कहा, ‘‘ नई दिल्ली इलाके की खूबसूरती बढ़ाने और 74वां गणतंत्र दिवस मनाने के मकसद से एनडीएमसी ने विशेष तैयारियां की हैं।’’

उपाध्याय ने बताया कि पालिका केंद्र, मंडी हाउस, तिलक मार्ग एंट्री प्वाइंट, हैदराबाद हाउस, प्रधानमंत्री आवास गोल चक्कर, राष्ट्रपति भवन गोल चक्कर, 11 मूर्ति, तीन मूर्ति, यॉर्क प्लेस, शांति पथ-पंचशील मार्ग जंक्शन, तिलक मार्ग प्रवेश द्वार और कौटिल्य मार्ग-शांति पथ जैसे प्रमुख मार्गों पर बड़े-बड़े फूलों के बोर्ड लगाए गए हैं और फव्वारों से सजाया गया है।

उपाध्याय ने कहा, ‘‘ इन बोर्ड के विषय वसुधैव कुटुम्बकम, जी20, नेशन-पैरामाउंट, वन-अर्थ, वन-फ़ैमिली, वन-फ्यूचर जैसे संदेश हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ देश भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है और 26 जनवरी को 74वें गणतंत्र दिवस पर भारत की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM