खबरे |

खबरे |

CM Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CBI ने किया गिरफ्तार
Published : Jun 26, 2024, 12:28 pm IST
Updated : Jun 29, 2024, 5:08 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Arvind Kejriwal arrested by CBI news in hindi
CM Arvind Kejriwal arrested by CBI news in hindi

एजेंसी ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग की।

CM Arvind Kejriwal News In Hindi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार (26 जून) को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया।

जहां जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख से पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग की। मंगलवार (25 जून) शाम को सीबीआई अधिकारियों ने केजरीवाल से तिहाड़ जेल में भी पूछताछ की।

केजरीवाल की गिरफ्तारी ऐसे वक्त हुई है जब सुप्रीम कोर्ट में उनकी एक याचिका पर सुनवाई चल रही है। इस याचिका के जरिए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक को चुनौती दी है।

दरअसल, दिल्ली की निचली अदालत ने 20 जून को केजरीवाल को जमानत दे दी थी, जिस पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। ईडी ने केजरीवाल की जमानत को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत पर रोक लगाने का आदेश दिया है।

(For More News Apart from CM Arvind Kejriwal arrested by CBI News In Hindi , Stay Tuned To Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM