खबरे |

खबरे |

शाहदरा में यौन उत्पीड़न मामलों को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को भेजा नोटिस
Published : Aug 26, 2023, 5:56 pm IST
Updated : Aug 26, 2023, 5:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Women's Commission Chairperson Swati Maliwal
Delhi Women's Commission Chairperson Swati Maliwal

दोनों मामलों को लेकर जगतपुरी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है

 New Delhi: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने शाहदरा के जगतपुरी इलाके में दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित यौन उत्पीड़न की दो अलग-अलग घटनाओं के संबंध में शनिवार को पुलिस को नोटिस भेजा। आयोग ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों ने एक होटल में 15 वर्ष की दो लड़कियों का कई बार यौन उत्पीड़न किया। इन दोनों मामलों को लेकर जगतपुरी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है

आयोग ने अपने पत्र के माध्यम से पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) से उस होटल के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण प्रदान करने को कहा जहां उक्त घटनाएं हुईं थी। आयोग ने आरोपी तथा होटल के प्रबंधक या मालिक की गिरफ्तारी के बारे में भी विवरण जानने की कोशिश की। आयोग ने अपने पत्र के माध्यम से पुलिस से जनवरी 2018 से अब तक जिले में दर्ज सभी प्राथमिकी की एक सूची प्रदान करने को कहा, जिसमें होटलों में नाबालिगों और महिलाओं के साथ उत्पीड़न किया गया था।

इसमें कहा गया, "कृपया इनमें से प्रत्येक मामले की स्थिति बताएं। कृपया उन होटलों के खिलाफ दिल्ली पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों का विवरण बताएं, जहां नाबालिगों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले दर्ज हैं।"

डीसीडब्ल्यू ने होटल और गेस्ट हाउस में नाबालिगों की बुकिंग या ठहरने के संबंध में दिल्ली पुलिस द्वारा जारी नियमों और दिशानिर्देशों की एक प्रति भी मांगी है, साथ ही शहर में ऐसे स्थानों पर रहने वाली महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है। आयोग ने पुलिस को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 30 अगस्त तक का समय दिया है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM