खबरे |

खबरे |

सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ के प्रदर्शन के मद्देनजर मध्य दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई
Published : Feb 27, 2023, 11:05 am IST
Updated : Feb 27, 2023, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
Security beefed up in central Delhi (सांकेतिक फोटो)
Security beefed up in central Delhi (सांकेतिक फोटो)

सीबीआई ने रविवार को सिसोदिया को शराब की बिक्री से संबंधित आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

New Delhi: आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर सोमवार सुबह यहां दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ‘आप’ दोनों का मुख्यालय स्थित है।

शहर के मध्य हिस्से में दिन के समय यातायात प्रभावित होने की भी आशंका है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि पार्टी इस दिन को “काला दिवस” ​​के रूप में चिन्हित करेगी और सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, “हम दिल्ली में दोपहर 12 बजे भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय के पास धरना देंगे।”

सीबीआई ने रविवार को सिसोदिया को शराब की बिक्री से संबंधित आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है। पुलिस ने रविवार को सीबीआई कार्यालय के पास प्रदर्शन कर रहे ‘आप’ सांसद संजय सिंह और मंत्री गोपाल राय सहित 50 लोगों को भी हिरासत में लिया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM