खबरे |

खबरे |

Delhi Metro News: मेट्रो की यलो लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
Published : Feb 28, 2024, 3:14 pm IST
Updated : Feb 28, 2024, 3:14 pm IST
SHARE ARTICLE
One person died after being hit by a train on the Yellow Line of Delhi Metro News In Hindi
One person died after being hit by a train on the Yellow Line of Delhi Metro News In Hindi

अधिकारी ने कहा कि मृतक की जेब से बरामद हुई एक पर्ची में फोन नंबर लिखा हुआ है।

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन पर बुधवार को चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया,''उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन के परिसर में यह घटना होने के बाद सेवाओं में 20 मिनट की देरी हुई।'' पीली लाइन  दिल्ली में मिलेनियम सिटी सेंटर-गुरुग्राम और समयपुर बादली को जोड़ती है।

अधिकारी ने कहा कि मृतक की जेब से बरामद हुई एक पर्ची में फोन नंबर लिखा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह 11:30 बजे हुई । ट्रेन विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी। एक यात्री ने कहा कि वह दोपहर के आसपास जिस मेट्रो से यात्रा कर रहा था वह गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर 15 मिनट से अधिक समय तक रुकी रही।

(For more news apart from ‘One person died after being hit by a train on the Yellow Line of Delhi Metro News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM