खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री ने 'शहीदी दिवस' पर गुरु तेग बहादुर को दी श्रद्धांजलि
Published : Nov 28, 2022, 12:22 pm IST
Updated : Nov 28, 2022, 12:22 pm IST
SHARE ARTICLE
PM pays tribute to Guru Tegh Bahadur on 'Martyrdom Day'
PM pays tribute to Guru Tegh Bahadur on 'Martyrdom Day'

साल 1621 में जन्मे नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर को मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर मार दिया गया था। उनके शहादत दिवस को ‘शहीदी दिवस’ के रूप ....

 New Delhi ; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सिख गुरु तेग बहादुर को उनके 'शहीदी दिवस' पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अन्याय व अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया था और उनकी शिक्षा देशवासियों को प्रेरित करती रहती हैं।

साल 1621 में जन्मे नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर को मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर मार दिया गया था। उनके शहादत दिवस को ‘शहीदी दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, “मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अदम्य साहस और सिद्धांतों के साथ-साथ आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उन्हें दुनिया भर में सराहा जाता है।”

उन्होंने कहा, “गुरु तेग बहादुर ने अत्याचार और अन्याय के आगे झुकने से इनकार कर दिया। उनकी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं।”

गुरु तेग बहादुर उस समय धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे, जब लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा था। मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली में 1675 में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM