खबरे |

खबरे |

श्रृद्धा हत्याकांड : आज को होगी आरोपी आफताब की शेष ‘पॉलीग्राफ’ जांच
Published : Nov 28, 2022, 10:10 am IST
Updated : Nov 28, 2022, 10:12 am IST
SHARE ARTICLE
Shriddha murder case: Remaining 'polygraph' test of accused Aftab to be held today
Shriddha murder case: Remaining 'polygraph' test of accused Aftab to be held today

आफताब पहले ही ‘पॉलीग्राफ’ जांच के तीन सत्रों से गुजर चुका है। ‘पॉलीग्राफ’ जांच को ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है।

New Delhi :  श्रद्धा वालकर हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की शेष ‘पॉलीग्राफ’ जांच अगले दो दिन में की जाएगी और ‘नार्को’ विश्लेषण पांच दिसंबर को हो सकता है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि रोहिणी में स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में सोमवार और मंगलवार को ‘पॉलीग्राफ’ जांच के दो सत्र होंगे।

आफताब पहले ही ‘पॉलीग्राफ’ जांच के तीन सत्रों से गुजर चुका है। ‘पॉलीग्राफ’ जांच को ‘लाई डिटेक्टर टेस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है। पॉलीग्राफ जांच में रक्तचाप, नब्ज और सांस की दर जैसी शारीरिक गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जाता है और इन आंकड़ों का इस्तेमाल यह पता लगाने में किया जाता है कि व्यक्ति सच बोल रहा है या नहीं। इससे पहले एफएसएल, रोहिणी में अपराध दृश्य प्रबंधन विभाग के प्रमुख संजीव गुप्ता ने कहा था, “शेष पॉलीग्राफ सत्र सोमवार को पूरे हो जाएंगे।”

आफताब ने वालकर (27) की कथित तौर गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने शव के 35 टुकड़े करके उन्हें करीब तीन सप्ताह तक दक्षिणी दिल्ली के महरौली में स्थित अपने घर में 300 लीटर के फ्रिज में रखे रखा और फिर एक-एक करके वे टुकड़े फेंकता रहा।

पुलिस ने 12 नवंबर को आफताब को गिरफ्तार करके पुलिस हिरासत में भेज दिया था। 17 नवंबर को उसकी हिरासत पांच दिन के लिए बढ़ा दी गई। मंगलवार को उसे चार और दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। शनिवार को दिल्ली की एक अदालत ने आफताब को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM