खबरे |

खबरे |

New Delhi Crime News : महिलाओं को भेजता था अश्लील मैसेज, पूर्वी दिल्ली में गिरफ्तार
Published : Nov 28, 2023, 6:25 pm IST
Updated : Nov 28, 2023, 6:25 pm IST
SHARE ARTICLE
Used to send obscene messages to women, arrested in East Delhi
Used to send obscene messages to women, arrested in East Delhi

जांच के दौरान हमें पता चला कि आरोपी क्रोएशिया से यह सब कर रहा था।’’

New Delhi Crime News : दिल्ली पुलिस ने कई लड़कियों को अश्लील संदेश भेजने और उनकी अंतरंग तस्वीरें मांगने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा कि पिछले साल 30 नवंबर को एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई। महिला ने आरोप लगाया था कि व्यक्ति ने उसे व्हाट्सऐप पर ‘‘अश्लील’’ संदेश भेजे थे और जोर दिया था कि वह उसे अपनी निजी तस्वीरें भेजे।

शिकायत के बाद व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पीछा करने के साथ-साथ किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों या भाव भंगिमा का इस्तेमाल करने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया।  पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने कहा, ‘‘आगे की जांच जारी है। जांच के दौरान हमें पता चला कि आरोपी क्रोएशिया से यह सब कर रहा था।’’

तेईस नवंबर को, उसके पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में मौजूद होने का पता लगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में छापेमारी की गई और पुलिस ने गणेश नगर इलाके से रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। हमने आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।’’

डीसीपी ने बताया, ‘‘जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि आरोपी रोहित कुमार ने कई लड़कियों को इस तरह के अश्लील संदेश भेजे थे। अगर कोई लड़की उसके संदेश का जवाब देती तो वह विभिन्न तरीकों से उन पर दबाव डालता। हमने उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।’’ (PTI)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM