खबरे |

खबरे |

दिल्ली में लू: LG ने मजदूरों के लिए सवैतनिक छुट्टी, बस स्टैंड में घड़े रखने के दिए निर्देश
Published : May 29, 2024, 3:49 pm IST
Updated : May 29, 2024, 3:49 pm IST
SHARE ARTICLE
Heat wave in Delhi: LG gives paid leave to workers, instructions to keep pitchers in bus stands
Heat wave in Delhi: LG gives paid leave to workers, instructions to keep pitchers in bus stands

जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी स्थलों पर जारी रहेगी।

New Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के मद्देनजर निर्माण स्थलों के मजदूरों को दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सवैतनिक छुट्टी देने के निर्देश बुधवार को दिए। उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मजदूरों के लिए तीन घंटे का अवकाश 20 मई से ही लागू कर दिया है और जब तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आ जाता तब तक यह व्यवस्था सभी स्थलों पर जारी रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि उप राज्यपाल ने 20 मई को डीडीए को निर्देश दिए थे कि निर्माण स्थलों में मजदूरों के लिए पानी और नारियल पानी की पर्याप्त व्यवस्था की जाए ताकि मजदूरों के शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए।

उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने अपने निर्देश में कहा कि मुख्य सचिव पीडब्ल्यूडी, डीजेबी, आईएंडएफसी, एमसीडी, एनडीएमसी, बिजली विभाग, डीयूएसआईबी के अधिकारियों की तत्काल बैठक आयोजित करें और मजदूरों तथा पर्यवेक्षण से जुड़े कर्मचारियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करें।

Ludhiana News: बीजेपी को झटका, अब इस नेता ने थामा कांग्रेस का दामन, लुधियाना से लड़ चुके हैं विधानसभा चुनाव  

अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा उपराज्यपाल ने बस स्टैंड में पानी के घड़े रखने के निर्देश दिए ताकि यात्रियों को पेयजल की समस्या नहीं हो। साथ ही उन्होंने सड़कों पर छिड़काव के लिए टैंकर आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

(For more news apart from Heat wave in Delhi: LG gives paid leave to workers, instructions to keep pitchers in bus stands, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM