खबरे |

खबरे |

Delhi Excise Policy Case Update: आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नया आरोपपत्र किया दाखिल
Published : Jul 29, 2024, 12:02 pm IST
Updated : Jul 29, 2024, 12:02 pm IST
SHARE ARTICLE
CBI files charge sheet against Kejriwal in Delhi Excise Policy case news in hindi
CBI files charge sheet against Kejriwal in Delhi Excise Policy case news in hindi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में नया आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

Delhi Excise Policy Case Update news in hindi : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में नया आरोपपत्र दाखिल किया।

गौर हो कि पिछले सप्ताह दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी थी। वहीं केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से संबंधित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया।

यह निर्णय केजरीवाल की पिछली न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद लिया गया है, जो आज समाप्त होने वाली थी। इससे पहले 18 जुलाई को दिल्ली उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल की उस याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था जिसमें उन्होंने जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपने वकीलों से दो अतिरिक्त कानूनी मुलाकात की मांग की थी।

जेल अधिकारियों और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के वकीलों ने उनकी याचिका का विरोध किया। वहीं इस मामले में न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। अरविंद केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश गुप्ता पेश हुए।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 जुलाई को केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिए अपने वकीलों से दो अतिरिक्त मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।

विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर आवेदन को खारिज कर दिया। उन्होंने एक आवेदन दायर कर जेल प्राधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने वकीलों से दो अतिरिक्त मुलाकातें करने का निर्देश देने की मांग की थी।

(For more news apart from CBI files charge sheet against Kejriwal in Delhi Excise Policy case News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: delhi news

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM