खबरे |

खबरे |

भारत की अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप विजेता टीम को सम्मानित करेंगे तेंदुलकर
Published : Jan 31, 2023, 10:32 am IST
Updated : Jan 31, 2023, 10:32 am IST
SHARE ARTICLE
Tendulkar to felicitate India's Under-19 Women's T20 World Cup winning team
Tendulkar to felicitate India's Under-19 Women's T20 World Cup winning team

महिला क्रिकेट में यह भारत का पहला आईसीसी खिताब भी है। विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका से मंगलवार को मुंबई पहुंचेगी और फिर सम्मान समारोह के लिए बुधवार को...

New Delhi: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पहला आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम को बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सम्मानित करेंगे।.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बेहद खुशी के साथ मैं यह साझा कर रहा हूं कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और बीसीसीआई के पदाधिकारी भारत की विजेता अंडर-19 टीम को एक फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े छह बजे सम्मानित करेंगे।’’.

उन्होंने कहा, ‘‘युवा क्रिकेटरों ने भारत को गौरवांवित किया है और हम उनकी उपलब्धियों को सम्मान देंगे।’’

शेफाली वर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराकर पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीता।.

महिला क्रिकेट में यह भारत का पहला आईसीसी खिताब भी है। विजेता टीम दक्षिण अफ्रीका से मंगलवार को मुंबई पहुंचेगी और फिर सम्मान समारोह के लिए बुधवार को अहमदाबाद जाएगी। सम्मान समारोह का आयोजन भारत और न्यूजीलैंड की पुरुष टीमों के बीच तीसरे और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के इतर किया जाएगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM