खबरे |

खबरे |

Arvind Kejriwal News: 2 जून को जेल जाउंगा..., सरेंडर करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो संदेश
Published : May 31, 2024, 3:07 pm IST
Updated : May 31, 2024, 3:07 pm IST
SHARE ARTICLE
Arvind Kejriwal News: Will go to jail on June 2..., Arvind Kejriwal released video message before surrendering.
Arvind Kejriwal News: Will go to jail on June 2..., Arvind Kejriwal released video message before surrendering.

केजरीवाल ने कहा, ''मुझे दो जून को आत्मसमर्पण करना है और मुझे नहीं पता कि इस बार मैं कितने दिन जेल में रहूंगा।

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में 2 जून को आत्मसमर्पण करने से पहले एक वीडियो संदेश जारी किया है। केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा, 'मैं जहां भी रहूं, चाहे अंदर रहूं या बाहर. दिल्ली का काम रुकने वाला नहीं है'. उन्होंने यह भी कहा कि वह दो जून को आत्मसमर्पण करेंगे और अगर जेल में उन्हें प्रताड़ित किया गया तब भी वह झुकेंगे नहीं।

दोबारा जेल जाने से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से एक भावनात्मक अपील की है. केजरीवाल ने कहा कि जब वे जेल जाएं तो उनके माता-पिता का ख्याल रखा जाए और उनके लिए प्रार्थना की जाए. 

केजरीवाल ने कहा, ''मुझे दो जून को आत्मसमर्पण करना है और मुझे नहीं पता कि इस बार मैं कितने दिन जेल में रहूंगा। मैं इस देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं और मुझे इस पर गर्व है।''

Himachal Forest Fire News: हिमाचल के शिमला, सोलन और मंडी के जंगलों में लगी भयानक आग, लाखों जानवरों की मौत

केजरीवाल ने कहा, ''उन्होंने मुझे (मनोबल) तोड़ने की कोशिश की। जब मैं जेल में था तब मेरी दवाई रोक दी गई। गिरफ्तार किये जाने के बाद मेरा वजन छह किलोग्राम कम हो गया। जब मुझे गिरफ्तार किया गया तो मेरा वजन 70 किलोग्राम था। जेल से बाहर आने के बाद भी मेरा वजन नहीं बढ़ा।''

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें कई टेस्ट कराने की सलाह दी है और उन्हें लगता है कि यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह रविवार अपराह्न करीब तीन बजे अपने आवास से निकलकर तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। केजरीवाल ने कहा, ''वे मुझे और परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। जेल वापस जाने के बाद मुझे आपकी (लोगों की) चिंता होगी। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपकी सेवाएं बंद नहीं होंगी। मैं जल्द ही अपनी माताओं और बहनों को एक हजार रुपये देना शुरू करूंगा।''

केजरीवाल महिलाओं के लिए 1,000 रुपये महीना सम्मान राशि देने की योजना का जिक्र कर रहे थे। केजरीवाल ने लोगों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने को भी कहा। केजरीवाल की मां फिलहाल अस्वस्थ हैं।
 
गौर हो कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को उच्चतम न्यायालय ने लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए एक जून तक अंतरिम जमानत प्रदान की थी। जेल से रिहा होने के बाद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार किया था।

(For More News Apart From Arvind Kejriwal News: Will go to jail on June 2..., Arvind Kejriwal released video message before surrendering, Stay Tuned To Rozana Spokesman Hindi)


 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM